फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बारिश से मौदहा क्षेत्र में 55 कच्चे मकान धराशायी

विज्ञापन
फोटो27एचएएमपी 39- ग्राम उपरी में गिरे मकान का मलबा दिखाती महिला। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के चलते एक दर्जन से अधिक गांवों में अब तक 55 कच्चे मकान धराशायी हो चुके हैं। मकान गिरने से कई परिवारों के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर दिखाई देने लगा है। एक ओर बाढ़ जैसा नजारा है तो दूसरी ओर गांव में कच्चे मकान भरभराकर गिर रहे हैं। इस वजह से गांव क्षेत्र के लोगों में दहशत भी है। तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के मुताबिक लगातार बारिश के कारण अलग-अलग गांवों में कच्चे मकान गिरने की सूचना मिली है। छानी में पांच, खड़ेही लोधन में तीन, सिचौली में तीन, हुसैना में पांच, नायकपुरवा में चार, भभौरा में एक, करहिया में दो और निवादा में दो मकान शामिल हैं। इसके अलावा इमिलिया, जल्ला और महेरा में भी एक-एक मकान गिरा है। अन्य प्रभावित गांवों से भी रिपोर्ट जुटाई जा रही है।
राजस्व कर्मी कर रहे सर्वे: उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों को सर्वे के लिए लगाया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र परिवारों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। प्रशासन की टीमें प्रभावित गांवों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फोटो27एचएएमपी 39- ग्राम उपरी में गिरे मकान का मलबा दिखाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें