फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में लगी आग, 11 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के सैदपुर गांव में घूरे से निकली चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई। आग से अनाज, गृहस्थी का सामान व जेवर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने गांव पहुंच पीड़ित परिवारों को राशन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

सैदपुर गांव निवासी खेमचंद्र ने बताया कि वह गांव में ही परचून की दुकान किए हैं। सोमवार शाम गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम था। जिसमें मोहल्ले के सभी परिवार शामिल होने गए थे। घर के पास ही कचरा डालने का स्थान (घूरा) है। रात करीब 11 बजे घूरे से निकली चिंगारी से उनके मकान में आग लग गई। आग ने पड़ोसी जागेश्वर व जयपाल के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से जागेश्वर के घर में रखा गैस सिलिंडर फटने से आग ने विकराल हो गई। दमकल को सूचना दी गई, इधर ग्रामीणों ने तीन घंटे में आग पर पानी डाल काबू पाया। इसके बाद दमकल पहुंची।
आग से खेमचंद्र के घर में रखा अनाज, दालें, सोने चांदी के जेवरात सहित सारा सामान जल गया। करीब छह लाख का नुकसान बताया है। वहीं जागेश्वर का चार लाख व जयपाल के 50 हजार रुपये सहित एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की मदद को पहुंचे लोग
एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने कोटेदार के माध्यम से राशन की व्यवस्था कराई है। विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी ने आर्थिक मदद दी। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले व बर्तन की किट दी। काशी प्रसाद गुप्ता, शिवशरण सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें