हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे में जाम लगना आम है। भारी वाहनों के खराब होने के साथ हाईवे पर टोल वसूलने वाली पीएनसी कंपनी की क्रेन मशीन के पलटने से मंगलवार शाम जाम लग गया। इससे करीब 30 किमी तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद बुधवार सुबह करीब 9 बजे जाम खुल सका।
कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि मंगलवार को हाईवे किनारे बड़ी संख्या में खड़े वाहनों को हटाने के चक्कर में पीएनसी की क्रेन मशीन बेतवा पुल के उस पार पलट गई। जिसे दूसरी मशीन के जरिए हटाया गया। वहीं बेतवा पुल पर दो ट्रक भिड़ गए। बताया कि दुर्गा मोड़ पर एक रोडवेज बस आड़ा तिरछा करने पर फंसकर बंद हो गई। जिसे धक्का देकर किनारे किया गया। भारी वाहनों के खराब होने से जाम की स्थिति बनी। ( संवाद)