कुरारा। थाना क्षेत्र के रघवा गांव में बुधवार की रात मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
रघवा गांव निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि बुधवार को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। रात में चोर उनके मकान के पीछे से अंदर घुस आए। बताया कि कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने का हार, जंजीर, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया, चूड़ा सहित घर में रखा अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
सुबह घटना की जानकारी हुई। दो लाख से अधिक के गहनों की चोरी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। संवाद