फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मरने के इतने तरीके हैं, फांसी से क्यों मरो जहर खाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। युवक के पत्नी से फोन पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान देने के मामले में युवक व उसकी पत्नी की कॉल रिकार्डिंग वायरल है। इसमें युवक की पत्नी उसे मरने के अन्य तरीकों के बारे में बता रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करती है। युवक की मां ने उसकी पत्नी सहित तीन के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन

लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार (25) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटका मिला था। युवक की मां रामबाई ने बेटे की मौत की वजह उसकी पत्नी व दो सालियों को बताया है। कहा कि 21 फरवरी को मध्य प्रदेश के हरपालपुर क्षेत्र के इमिलिया गांव की ज्योति से बेटे की शादी हुई थी। बहू दो बार ससुराल आई और चार माह से मायके में थी, जिससे बेटा परेशान रहता था। आत्महत्या वाली रात प्रदीप व उसकी पत्नी ज्योति के बीच की कॉल रिकार्डिंग वायरल है। प्रदीप गले में फंदा डालकर पत्नी को फोटो भेजता है जिस पर वह कहती है कि क्या ड्रामा है यह, मरना है तो दवाई खाओ। कहती है कि यह फांसी का ड्रामा कर रहे तो फांसी तुम्हें बुला कर ही ले जाएगी। प्रदीप कहता है कि जीना किसे है। ज्योति कहती है कि मरने के इतने तरीके हैं उनसे मरो, एक्सीडेंट हो जाओ, फांसी आदमी को बुलाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें