फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला वोट डालने वाले को मिलेगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 37 अतिसंवेदनशील व 334 संवेदनशील मतदेय स्थल चिंह्नित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर पहला वोट डालने वाले मतदाता को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. चंद्र भूषण ने प्रेसवार्ता में बताया कि जनपद में बनाए गए कुल 972 मतदेय स्थल हैं। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कोरोना के समय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि फोर्स तैनात किया जा रहा है। प्रत्येक थानाक्षेत्र में एक आदर्श बूथ बनाया जाएगा। जिले में अशांति फैलाने में 14 हजार 692 लोगों को चिंहित कर 116 के तहत पाबंद किया गया है। वहीं गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा रही हैं। जिले में कुल नौ हजार 841 शस्त्रधारक हैं। जिनमें छह हजार 962 ने अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। वहीं शेष बचे शस्त्रों को जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी सहायक अधिकारियों का सहयोग लेकर निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराएं। मतदान कार्मिकों को अच्छे ढंग से प्रशिक्षण दिया जाए। समस्त बूथों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित कर लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव सहित अन्य संबंधित प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें