फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नदेहरा संपर्क मार्ग से ललपुरा मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता दलदल में तब्दील

विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 10- बांकी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क। ग्रामीण
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांकी में नदेहरा संपर्क मार्ग से ललपुरा मार्ग को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। बरसात के कारण रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बांकी निवासी अमित प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, रामकृपाल सविता और अतुल द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। बारिश के बाद रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल गया है। शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।

ग्राम प्रधान जीवन श्रीवास ने बताया कि रास्ते की लंबाई अधिक होने के कारण इसका निर्माण ग्राम पंचायत के सीमित बजट से संभव नहीं है। उन्होंने विधायक, एमएलसी, सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर जनप्रतिनिधियों की निधि से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें