फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मध्यस्थता से अपील वाद के निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को मेडिएशन 2.0 अभियान की सफलता पर समीक्षा बैठक की। इसमें प्रशिक्षित मध्यस्थों ने भाग लिया। बैठक में अपील वादों का सुलह-समझौते से निस्तारण करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सचिव वंदना अग्रवाल ने कहा कि मध्यस्थता न्याय पाने का सरल, त्वरित, किफायती और सौहार्दपूर्ण तरीका है। इससे पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर विवादों का स्थायी समाधान संभव है। मध्यस्थों ने कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों से सचिव को अवगत कराया। सचिव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेडिएशन 2.0 अभियान से अधिक से अधिक अपील वादों का आपसी सहमति से निस्तारण कर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें