फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: धूमधाम से निकली शोभायात्रा, देवताओं की सजी झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जलविहार उत्सव के दौरान मंगलवार रात श्री मेला जल विहार समिति के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मंदिरों की विमान यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में मूर्तियों का जलविहार कराया गया।
विज्ञापन


वृंदावन से पधारे भरत शरण महाराज ने श्रीराम कथा के विश्राम पर कहा रामचरित मानस विश्वास से विश्राम तक की यात्रा है। सर्व समर्थ भगवान की लीला पर शक नहीं करना चाहिए। देर रात बड़े मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बैंड बाजा, हाथी, घोड़े व विभिन्न देवताओं की झांकियां रहीं। यात्रा में शामिल विभिन्न मंदिरों के विमान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रामलीला मैदान पहुंचने पर जलविहार कराया गया। जहां से जलविहार मंदिर परिसर पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ।
बुधवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे व महाप्रसाद का आयोजन हुआ। जिसमें नगर सहित क्षेत्र से पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष केजी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कैलाशचंद्र अग्रवाल, यजमान संतोष सिंह परिहार, रमेशचंद्र सर्राफ, मनोज सोनी, उमाशंकर गुप्ता, सुरेश खेवरिया, श्री प्रकाश बुधौलिया, राकेश मिश्रा आदि रहे।जल विहार समिति के अध्यक्ष के जी अग्रवाल ने बताया इस वर्ष जुलूस मार्ग की व्यवस्था बनाने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा। रास्ते में लगीं बांस बल्ली नहीं हटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें