फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अरहर का प्रीमियम सबसे महंगा और तिल का सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खरीफ फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पोर्टल खोल दिया गया है। इस सीजन में अरहर की फसल के लिए किसानों को 1574 रुपये प्रीमियम चुकाना होगा जबकि तिल के लिए प्रीमियम की दर सबसे कम है। गैर ऋणी किसान 14 अगस्त तक और ऋणी किसान 31 अगस्त तक फसलों का बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

योजना में ज्वार, उड़द, मूंग, तिल और अरहर को शामिल किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि बुंदेलखंड में बारिश की अनिश्चितता, कम बारिश, अतिवृष्टि, जलभराव और ओलावृष्टि के कारण खरीफ फसलों को नुकसान का खतरा बना रहता है। ऐसे में किसान फसल का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई का लाभ ले सकते हैं।
फसल बीमा के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, प्रमाणित खतौनी और फसल बुआई प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन में नाम, भूमि का विवरण, फसल और क्षेत्रफल सही दर्ज करना होगा। गैर-ऋणी किसान भी जन सुविधा केंद्र अथवा प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल pmfby.gov.in के माध्यम से अपनी अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

गलत या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन और बाद में दावा प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। बीमित फसल को प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर किसान को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी। समय पर सूचना मिलने से क्षति का आंकलन और दावा प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। क्षतिपूर्ति के लिए बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर 14447 पर सूचना देना आवश्यक है। व्यक्तिगत फसल क्षति के दावे के लिए किसान को अपनी ग्राम पंचायत, प्रभावित खेत का खसरा नंबर, फसल एवं प्रभावित क्षेत्र का विवरण उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन


किस फसल में कितना लगेगा प्रीमियम
फसल - प्रीमियम - बीमित राशि
उड़द - 614 रुपये - 30,700
मूंग - 648 रुपये - 32,400
ज्वार - 578 रुपये - 28,900
अरहर - 1,574 रुपये - 78,700
तिल - 362 रुपये - 18,100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें