फोटो- 16 एचएएमपी 10- राठ के घास मंडी में धरने पर नारेबाजी करते सराफा व्यापारी। संवाद
राठ (हमीरपुर)। सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस उत्पीड़न से त्रस्त आकर रविवार को दुकानें बंदकर धरना देकर नारेबाजी की। विधायक मनीषा अनुरागी व सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच व्यापारियों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
व्यापारियों का आरोप है कि 15 दिन से दूसरे राज्यों की पुलिस उत्पीड़न कर रही है। स्वर्णकार समाज धर्मशाला अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि महंगाई के दौर में व्यापार धीमा चल रहा है। ऐसे में दूसरे राज्यों की पुलिस पर अनावश्यक दबाव देकर जेवर व पैसे ले जाने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने त्रस्त होकर घास मंडी में सुबह 9 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव प्रताप सिंह व कोतवाल अनूप सिंह ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाहरी पुलिस अब परेशान नहीं करेगी लेकिन व्यापारी नही मानें। बाद में विधायक मनीषा अनुरागी पहुंची और उन्होंने उच्चाधिकारियों से बातकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बुंदेलखंड प्रभारी बृजेंद्र सोनी उर्फ भोले सोनी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो व्यापार व सर्राफा संघ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा। यहां पर पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सोनी दाऊ, रोहित सोनी, किशन सोनी, राजेंद्र सर्राफ, प्रमोद सोनी, आकाश सोनी, प्रिंस सोनी, दिनेश सोनी, प्रदीप सोनी, कपिल सोनी, निर्दोष सोनी, रामप्रसाद, दिनेश सोनी, विजय सोनी, राम जी सोनी आदि रहे।