फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात करोड़ से बदलेगी 20 गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण में पांच हजार या उससे अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस (खुले में शौच से मुक्त) बनाया जाएगा। योजना के तहत 20 गांवों को चिह्नित किया गया है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। कूड़ाघर, नालियां, हैंडपंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि गांवों को ओडीएफ प्लस का मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। शासन से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पर स्वच्छ भारत मिशन से 70 फीसदी व 15वें वित्त आयोग से 30 फीसदी खर्च होगा। शेष धन की कमी होने पर मनरेगा से मदद ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि सूखे और गीले कूड़े का निस्तारण कंपोस्ट पिट में किया जाएगा। इससे जैविक खाद बनाकर गांव के किसानों को दी जाएगी। वह जैविक खाद से प्राकृतिक खेती कर सकेंगे। घर-घर कूड़ा उठाकर उसे कूड़ाघर पर एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें