फोटो03एचएएमपी 25- शहर में सुबह छाया कोहरा और लाइट जलाकर वाहन चलाते लोग। संवाद
हमीरपुर। शीतलहर ने जिले के लोगों की कंपकंपाहट बढ़ा दी है। शनिवार को दिनभर गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। बाहर निकले लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों से ढककर बचाव किया। सड़कों के किनारे जले अलाव के आसपास राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। रात का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया व अधिकतम पारा एक डिग्री की उछाल के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर व घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से बचाव की अपील की गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शालिनी ने बताया कि पछुआ हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। सर्द हवा के कारण दर्ज तापमान से अधिक ठंड का एहसास हुआ है।