फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बार एसोसिएशन सरीला की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Tue, 10 Mar 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन सरीला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में करीब 40 अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के लिए ब्रजमोहन प्रजापति को जनवरी से जून तक के कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई, जबकि जुलाई से दिसंबर तक जयकुमार सिंह यादव अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा महामंत्री पद की शपथ ब्रजनन्दन सिंह संन्यासी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री महेंद्र कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष बालस्वरूप यादव तथा ऑडिटर मकरंद सिंह राजपूत ने ली। सदस्य पद पर सुनीता प्रजापति, कौशलेंद्र कुमार, आदर्श कुमार द्विवेदी, शिवचरण सिंह और ओमप्रकाश यादव ने भी शपथ ली।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रामसेवक सिंह यादव ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चैंबर विस्तार, सरीला-छिबौली मार्ग और सरीला-खेड़ा शिलाजीत मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण, नगर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। समारोह में तहसीलदार रवींद्र सिंह पाल, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और उपनिबंधक सुशील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें