फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: माह में पेट्रोल पर 63 लाख व डीजल पर 2.25 करोड़ रुपये का बढ़ा भार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। तेल कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद जिले में सादा पेट्रोल 97.78 रुपये और एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 106.36 रुपये हो गया है। डीजल के दाम 91.03 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन


सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ने से अब इसके दाम 90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इससे जिले में रोजाना औसतन 2.10 लाख रुपये पेट्रोल में व 7.50 लाख रुपये डीजल में अतिरिक्त भार पड़ेगा। एक माह में पेट्रोल पर 63 लाख व डीजल पर 2.25 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।


जिले में कुल 95 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 43, भारत पेट्रोलियम के 27, हिंदुस्तान पेट्रोलियम 21, रिलायंस पेट्रोल पंप तीन और एसआर का एक पेट्रोल पंप संचालित हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों पर महंगाई की मार बढ़ जाएगी। ईंधन महंगा होने का असर अब परिवहन, किराया और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी दिखाई देने लगेगा। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और किसानों की चिंता भी बढ़ गई हैं।



जिले में करीब 70 केएल पेट्रोल व 250 केएल डीजल की खपत

ऑयल कंपनियों के अनुसार सामान्य दिनों में जिले भर में पेट्रोल की रोजाना 65-70 केएल व डीजल की 230 से 250 केएल की खपत है। सीजन के हिसाब से मांग घटती और बढ़ती रहती है। औसतन एक माह में करीब 2,100 केएल पेट्रोल व 7,500 केएल डीजल की खपत होती है।एक किलोलीटर (केएल) तरल पदार्थ की मात्रा मापने की एक मीट्रिक इकाई है जो 1,000 लीटर के बराबर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें