फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पटलांदर में हांफी एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान

Sat, 16 May 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। शुक्रवार को हमीरपुर से सुजानपुर वाया भराईयां दी धार जा रही एचआरटीसी बस पटलांदर में अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों ने लंबे समय तक इंतजार किया और अंततः उन्हें टैक्सियों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
यात्रियों के अनुसार बस दोपहर तीन बजे हमीरपुर से कुठेड़ा होते हुए सुजानपुर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन पटलांदर के पास अचानक बंद हो गई। चालक और परिचालक ने करीब आधे घंटे तक बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद बस अड्डा से मैकेनिक भी बुलाए गए, फिर भी खराबी दूर नहीं हो सकी। बस सड़क किनारे काफी देर तक खड़ी रही, जिसके कारण सुजानपुर बस अड्डा में भी यात्री करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। बस के ठीक न होने पर यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
बस अड्डा में इंतजार कर रहे यात्रियों अनूप, प्रदीप, अशोक, प्रमोद, बंटी और टेक चंद ने कहा कि परिवहन निगम की बसें आए दिन रास्ते में खराब हो रही हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों से मांग की कि बसों की नियमित जांच कर ही उन्हें रूट पर भेजा जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।

कोट

कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है और बस की मरम्मत करवाई जा रही है। बस को नियमित रूप से रूट पर भेजा जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें