फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर में बने कट से घुसा लोडर, आपे से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा कस्बे से सवारियां भरकर मुख्यालय आ रहे आटो में सामने से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटों चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के यज्ञशाला मोहल्ला निवासी चालक रमेश (33) ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कुरारा कस्बा से दस सवारियां बैठाकर मुख्यालय आ रहा था। तभी फोरलेन हाईवे पर कुसमरा श्रमदान के पास डिवाइडर में बने कट वाले स्थान से सामने से लोडर आ गया और आटो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक राजबहादुर (35), उनकी पत्नी सावित्री (30), पुत्र आलोक (14) निवासी छानी बुजुर्ग व सुखदेव निवासी कुसमरा घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुरारा पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें