फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिले को मिली छह और मिनी बसें, ग्रामीण रूटों में भरेंगी फर्राटा

Tue, 02 Sep 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन जिले के लोकल ग्रामीण रूटों पर करने के लिए छह मिनी बसें उपलब्ध कराई हैं। ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू होने से लोगों का सफर आसान होगा। विभाग ने सर्वे कर पांच रूट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर डिपो में तीन बसें आ चुकी हैं और तीन बसें आज देर रात तक आने की संभावना है। इससे आवागमन में सुविधा होगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डिपो में 75 बसों का बेड़ा है, जो कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, फतेहपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी आदि जनपदों के लिए बसों का संचालन होता है। वहीं, छह और मिनी बसें मिलने से अब इनकी संख्या 81 पहुंच गई है।
-
इन मार्गों पर होगा संचालन

1- हमीरपुर-भीरान्डर- परथनिया वाया हमीरपुर- मूसानगर-पुखरायां।
2- हमीरपुर-हरेटा-क्योटर वाया हमीरपुर-उरई।
3- राठ-भैसाय- हमीरपुर।
4- राठ-सरीला-धनौरी वाया हमीरपुर।
5- राठ सरसेड़ामाफ-मौदहा बांध-राठ वाया हमीरपुर।
-

पूर्व में छह मिनी बसों की मांग की गई थी। इन बसों के संचालन के लिए नए रूट भी तय किए गए थे। जुलाई के आखिर तक बसें मिलने की संभावना थी, जो अब मिली हैं। जिनके रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। सभी बसें लोकल मार्गों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी साहू, एआरएम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें