फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



चिकासी थाने के इस्लामपुर गांव निवासी किसान सुभाष लोधी (40) पुत्र हरसहाय लोधी के पास करीब 10 बीघा जमीन थी। इस साल बारिश न होने के कारण खेत की मिट्टी कड़ी हो गई है।

मंगलवार की सुबह करीब चार बजे किसान सुभाष ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने चला गया था। सुभाष के भाई अरविंद ने बताया कि करीब साढे़ छह बजे सुभाष खेत में नाले किनारे रखे टिलर को ट्रैक्टर में फंसाकर खेत जोतने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक टिलर फंसाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे किसान दब गया। आसपास मौजूद अन्य किसानों ने जब देखा तो बचाने के लिए दौड़ पडे़। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान सुभाष की एक पुत्री (17) रीमा और एक पुत्र मनीष (12) हैं। सुभाष की मौत पर परिजनों का रोरोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें