अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
जिला भर के शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसरों के आसपास सफाई की और कचरे का सही निपटान किया। इस दौरान स्टाफ ने बच्चों को घर के आसपास सफाई रखने की अपील की। बच्चों को सफाई के फायदों के बारे में बताया। स्कूलों में रैलियों का आयोजन भी किया गया। हमीरपुर पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में अव्वल विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप और क्लब के अध्यक्ष अमरजीत अत्री ने सम्मानित किया। परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल(सीबीएसई) कक्कड़ियार, हमीरपुर, ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर, कन्या स्कूल हमीरपुर, राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन भोटा, रावमापा चौड़ू, जौड़े अंब, डिडवीं, लंबलू, बिझड़ी, ताल, परोल, चबूतरा, जोलसप्पड़, बड़सर और राजकीय उच्च पाठशाला लोहाखर, उच्च विद्यालय कोटला कल्लर, डीएवी स्कूल भड़ोली, वेदधारा ग्लोबल स्कूल भड़ोली, नादौन, मिडल स्कूल नडिय़ाणा सडियाणा, मिडल स्कूल बल्ह, सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, न्यू ब्राइट सन स्कूल बणी, वुड्स पार्क स्कूल बणी, लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल, हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल भालत, जन कल्याण सेवा समिति बमसन, संत निरंकारी संस्था हमीरपुर, उपमंडल बड़सर के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़सर अस्पताल के पूरे परिसर की सफाई की। इसके बाद मरीजों को जिला उपाध्यक्ष ने फल बांटे। नगर पंचायत नादौन ने स्वच्छता प्रभारी रमन कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पार्षद शम्मी सोनी भी मौजूद रहे।