फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए कानपुर देहात निवासी ट्रक के खलासी की हुई मौत

विज्ञापन
शहर के पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। बेरी गांव में ट्रक पर चढ़कर मौरंग बराबर कर उतर रहे खलासी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेरी गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे मौरंग से लोड ट्रक को चालक ने कदौरा-बेरी मार्ग के किनारे हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा कर दिया। कानपुर देहात जिले के थाना भोगनीपुर के डिवगी गांव निवासी खलासी सत्येंद्र कुमार (25) ट्रक पर चढ़कर मौरंग बराबर कर रहा था। नीचे उतरते समय वह ट्रक के ऊपर खड़ा हो गया। इससे वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर बेरी चौकी प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सत्येंद्र की रिश्तेदारी इंद्रपुरी गांव में है। वह करीब चार-पांच साल से यहीं रहकर काम धंधा करता था।
विज्ञापन

करीब 15 दिनों से ट्रक में खलासी का काम करने लगा था। पिता सुरेंद्र कुमार व ममेरी बहन मंदाकिनी निषाद ने बताया कि सत्येंद्र शादीशुदा था। उसकी तीन साल की पुत्री नित्या है। बताया कि चार भाइयों में यह दूसरे नंबर का था। मौत की खबर के बाद पत्नी सोनी देवी का रो-रोकर बेहाल है।

मृतक सतेन्द्र कुमार की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें