फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव के एक मजदूर की राजकोट गुजरात में छत से गिरकर उपचार के दौरान मौत हो गई। शव बुधवार को गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इंगोहटा गांव निवासी पूरनलाल वर्मा (22) चार भाई थे। पिता की मौत के बाद परिवार का पालन पोषण करने के लिए तीसरे नंबर का पूरनलाल फैक्टरी में काम करने गुजरात के राजकोट शहर गया था। होली के त्योहार में वह घर आया था और बीते 26 मार्च को वह ड्यूटी करने के लिए राजकोट वापस गया था। 28 मार्च सोमवार की रात को वह छत में सो रहा था, तभी अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथी उसे अस्पताल ले गए, उपचार के दौरान 29 मार्च को मौत हो गई थी। युवक की मौत से उसकी विधवा मां, बहन व भाइयों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें