फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक और खलासी हुए फ्रूड प्वाइजनिंग के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। ढाबे में खाना खाने के बाद चालक व खलासी की हालत बिगड़ गई। सभी को मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर उन्नाव जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र नरायच निवासी रमजानी के ट्रक कबरई से लखनऊ गिट्टी लादकर जाते हैं। इनके ट्रकों में रागौल निवासी राम बहादुर (31), भमौरा निवासी रहीम (30), नरायच निवासी रंजीत (26), राजन (18), प्रहलाद (25) सहित दो अन्य ने रोजाना की तरह लखनऊ से गिट्टी खाली कर कबरई की ओर से लौटते समय नवाबगंज टोल प्लाजा के निकट स्थित कृष्णा ढाबा में भोजन किया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य चालक व खलासी ट्रक लेकर कबरई के लिए चल पड़े। कस्बे के निकट हाईवे पर आते आते अचेत होने लगे। इस बीच सभी ने परिजनों को फोन से सूचना दे दी। परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामला दूसरे जनपद का है, चालक व खलासी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं, पीड़ित उनके क्षेत्र के कारण अस्पताल में पुलिस भेजी है और हर सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें