फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी को लेकर व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

Sat, 26 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
नोटबंदी
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर व्यापार मंडल की एक बैठक शू एसोसिएशन के महामंत्री नौशे खां की दुकान पर हुई। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने नौ दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की रूपरेखा बर्नाई। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि  कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ में व्यापारियों की होने वाली रैली पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के कारण रद्द हो गई है। बताया कि इस समय बाजार में अफरा तफरी का माहौल है।
विज्ञापन


प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की बात कही। नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पुराने नोटबंदी से व्यापार पूरी तरह से ठप है। मंडी में पैसा न होने के कारण किसानों का माल खरीदा नहीं जा रहा है। डेयरी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने खाद्य लाइसेंस पर वसूली का आरोप लगाया है। कहा कि एक वर्ष के लिए बनने वाले लाइसेंस को तीन वर्ष के लिए वैध होना चाहिए। बैठक में अब्दुल बताशा वाले ने दुकान की चोरी का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया।

राठ अस्पताल में डाक्टरों की कमी एवं गंदगी पर व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही गई। मंडी समिति में फैले भ्रष्टाचार, लाइसेंस बनाने में लंबी रकमें लेने, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, विद्युत की अघोषित कटौती, खाद्य लाइसेंस पर अवैध वसूली, अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और बैंकों में कैश न होने के कारण जोरदार प्रदर्शन होगा। बैठक में प्रमोद बजाज, प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद अनवार, अमरजीत अरोरा, मोहम्मद रईद, रहीस अहमद, कैलाशचंद्र अग्रवाल, शिवशरण सोनी, विनय अग्रवाल, जगदीश चंचौदिया, अनिल अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता दाऊ सहित विभिन्न ट्रेडों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें