फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मंडल की महिला हैंडबाल टीम में जिले की 10 बेटियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो24एचएएमपी 33- मंडल की महिला हैंडवॉल टीम में जिले की चयनित 10 खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
विज्ञापन
फोटो24एचएएमपी 33- मंडल की महिला हैंडवॉल टीम में जिले की चयनित 10 खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
विज्ञापन



12 सदस्यीय टीम में 10 हमीरपुर की दो चित्रकूट की खिलाड़ियों को मिला मौका

अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खेलेगी टीम


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले की बेटियों ने हैंडबाल टीम के लिए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित 12 सदस्यीय मंडलीय टीम में जिले की 10 खिलाड़ियों ने अपना स्थान बनाया है। टीम की दो अन्य खिलाड़ी चित्रकूट जिले से हैं। अब यह टीम अयोध्या में अपना दमखम दिखाएगी। कोच व उप क्रीड़ाधिकारी ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

कोच और उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रदेश स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन कर जिले और मंडल का नाम रोशन करेंगी। कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह आगे चलकर देश का नाम रोशन करने का माद्दा रखती हैं। उन्होंने बताया कि मंडल की टीम के लिए मंडल पर ट्रायल लिया गया था। इसमें जिले की 10 खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है। इसमें दुर्गा, श्वेता, तनु, प्रतिज्ञा, सिद्धि, अर्पिता, वंदना, रागनी, आरती व प्रीती का चयन हुआ है। चित्रकूट की अंशिका व वंदना ने भी टीम में स्थान बनाया है। 12 सदस्यीय टीम अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह प्रतियोगिता 26 जुलाई से 28 तक खेली जाएगी। जिले की चयनित खिलाड़ियों ने भी कड़ी मेहनत और टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें