फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मायके से पत्नी के न आने पर मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो- 24 एचएएमपी 13- मृतक वीरेंद्र कुमार की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
फोटो- 24 एचएएमपी 13- मृतक वीरेंद्र कुमार की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन



भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मायके से पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने राजकीय महाविद्यालय को जाने वाले रास्ते में बने रपटा की रेलिंग में रस्सी बांध कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बे के वार्ड नंबर 4 दंगल मैदान निवासी बिंदा प्रसाद अनुरागी ने बताया कि उसका पुत्र वीरेंद्र कुमार (27) मेहनत मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। बीते वर्ष उसकी शादी छतरपुर जनपद के बलरामपुर निवासी गुड़िया से 22 मई को हुई थी। बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद दो बार ही यहां आई थी, इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। इसी बात को लेकर पुत्र वीरेंद्र कुमार व पत्नी के बीच विवाद रहता था। बीती रात भी उसने पत्नी से बातचीत की थी। इसके बाद वह रात में घर से कब निकल गया पता नहीं चला। सुबह जब लोग राजकीय महाविद्यालय के रपटा की तरफ गए तो उसे रपटा की रेलिंग से लटका हुआ देखा। लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिवार को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तीन भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें