फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को फांसी पर लटकाने का प्रयास

Thu, 13 Jul 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
कमरे में पंखे से बंधी लटकती साड़ी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 बुधवार की शाम कस्बे में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी को जमकर पीटा। फिर साड़ी को पंखे में बांध किशोरी को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच उसे बचाया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।  
विज्ञापन



किशोरी ने बताया कि पिता की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम किशोरी अपने घर में अकेली थी। मां पड़ोस में महिला की डिलेवरी के लिए गई थी। 

किशोरी ने बताया कि शाम के समय पड़ोसी बऊआ (22) पुत्र बबलू खटीक आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया, तो युवक ने उसे बुरी तरह से मारापीटा। युवक ने कमरे में लगे पंखे पर साड़ी बांध उसके गले में डाल उसे जान से मारने का प्रयास किया। चिल्लाने पर पड़ोसी आई और उसे बचाया तो युवक ने उसे भी मारापीटा।
विज्ञापन


आवाज सुन घर के बाहर महिलाओं की भीड़ लग गई तो आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। किशोरी के सिर, मुंह में चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें