फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टीकाकरण की अलख जगाएगा टीका मित्र रथ, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुदूर गांवों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

- बच्चों व गर्भवती महिलाओं को किया जाएगा प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। जनपद में नियमित टीकाकरण को गति देने और बच्चों व गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीका मित्र रथ रवाना किया। सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जीएवीआई प्रोजेक्ट के अंतर्गत यूनिसेफ समर्थित आईपीईसीकेडी के सहयोग से संचालित यह रथ ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। अभियान का उद्देश्य टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ना और शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करना है।
विज्ञापन

रथ के माध्यम से टीबी, पोलियो, गलघोंटू, काली खांसी, टेटनस, निमोनिया और खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में टीकों की भूमिका बताई जाएगी। साथ ही अभिभावकों को बच्चों का समय से टीकाकरण कराने और गर्भवती महिलाओं को निर्धारित टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पहल के जरिए टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, जागरूकता बढ़ाने और दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीबी राजपूत, एसीएमओ डॉ. अनूप कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, अनिल यादव, डॉ. श्रेया अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, अमित मिश्रा, सिद्धगोपाल त्रिवेदी, सिद्धार्थ शंकर सिंह, आरके यादव और दीपक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें