फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिक्षक ने वीडियो बनाने से रोका, छात्र ने पत्थर मार फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का वीडियो बनाने पर छात्र व शिक्षक में विवाद हो गया। जिससे छात्र ने ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया। कॉलेज के स्टाफ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कस्बे के आदर्श इंटर काॅलेज में सुबह छात्रों की ओर से कार्यक्रम का मंचन किया जा रहा था। इस दौरान हाईस्कूल के एक छात्र ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अध्यापक ब्रह्म प्रकाश ने छात्र मना किया और काॅलेज से निकल जाने को कहा। इसी बात पर छात्र भड़क गया और अध्यापक से बहस करने लगा। नाराज अध्यापक ने उसको पीट दिया। गुस्साए छात्र ने पास पड़े पत्थर उठा कर अध्यापक ब्रह्म प्रकाश के सिर पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। कस्बा इंचार्ज अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम पर छात्र द्वारा वीडियो बनाने का मामला है। छात्र को समझा कर छोड़ दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें