फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी कर लाए जा रहे माल से भरी लोडर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। टैक्स चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के रामलीला मैदान से किराना आदि सामान से भरी लोडर गाड़ी पकड़ी। सूचना पर पहुंचे वाणिज्य कर अधिकारी ने वाहन व बरामद सामान को सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस ने रामलीला मैदान के पास एक लोडर को रोक लिया। लोडर में टैक्स चोरी का माल होने की सूचना पर कोतवाली पहुंचे वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डा संजय सिंह ने सामान का मिलान कराया। उन्होंने बताया कि गाड़ी में टीवी रिमोट, एलसीडी टीवी स्टैंड, स्पीकर, गिफ्ट सेंटर का सामान, काजू, किशमिश, सौंफ, दाल आदि किराना का सामान मिला। इन सामानों की टैक्स रसीद नहीं मिली है। वहीं लोडर से बरामद कुछ सामान का बिल मिला है। वाहन व बरामद सामान को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें