संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। हिंदी विकास संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियार्ड में शहर के इंडस वैली पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया था। जिसमें विद्यालय ने 15 स्वर्ण, आठ रजत व तीन कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा व उप प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने बताया हाईस्कूल के छात्र सुयश कुमार ने राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय सभागार दिल्ली में केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील बाबू राव कुलकर्णी, शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता व परीक्षा नियंत्रक सीबीएसई डॉ. संयम भारद्वाज ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा, उपप्रधानाचार्य अंकित शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष संगीता सोनी ने बधाई दी। (संवाद)
युवा संसद में किया प्रतिभाग
हमीरपुर। काशी हिंदू विश्व विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय युवा संसद में हमीरपुर नगर निवासी कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संसद में अपने दिए गए भाषण में महिलाओं की विरुद्ध हो रहे अपराधों, विगत माह में हुई मणिपुर हिंसा, किसानों के लगातार बिगड़ते हालातो, महंगाई, बेरोजगारी, कृत्रिम मेघा तकनीक से होने वाली चुनौतियां तथा डीप फेक के संबंध में सरकार का घेराव किया। उन्होंने कहा युवा और महिला सशक्तिकरण ही सशक्त और विकसित भारत की पहली शर्त है। (संवाद)