फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रंजिश में चाचा ने भतीजे पर झोंका फायर, गंभीर

Thu, 30 Nov 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। पुरानी रंजिश के चलते चाचा ने भतीजे पर फायर झोंक दिया। घायल को परिजन सीएससी लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसवारी गांव निवासी अनिल राजपूत ने थाना मुस्करा में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार शाम छह बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था उसके चाचा टूटा उर्फ धीरेंद्र राजपूत जिनका बगल में मकान है। पुरानी रंजिश के चलते गालीगलौज करने लगे और गाली गलौज के साथ ही तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी जिसके चलते हुए घायल होकर गिर गया। परिजनों ने उसे बचाकर घर के अंदर खींच लिया और थाने में सूचना कर दी।

घायल अनिल को सीएससी मुस्करा लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसएसआई नंदकिशोर यादव ने बताया कि घटना में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें