फोटो 19एचएएमपी 15 विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी व अतिथि
भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर)। कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में आयोजित बीएससीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सुमेरपुर लायंस ने एक तरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। इसके बाद आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट में आधा दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। सुमेरपुर गोल्फ एवं सुमेरपुर लायंस के बीच हुआ। सुमेरपुर गोल्फ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 13 ओवर में 139 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी जिगर सिंह ने सर्वाधिक 21 गेंद में 59 रन बनाए। जवाब में उतरी सुमेरपुर लायंस ने आठ ओवर चार गेंद में बगैर किसी नुकसान के 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हमीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, ब्लॉक प्रमुख कुरारा आशीष पालीवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता, भाजपा नेता पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे, पुनीत सिंह, ईओ दिनेश आर्य मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजक प्रशांत सिंह आभार व्यक्त किया।