फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 घंटे से बंद मुस्करा का सबस्टेशन

विज्ञापन
मुस्करा कस्बे का बंद पड़ा पावर सब स्टेशन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा। कस्बे का 33केवी सबस्टेशन 22 घंटे से बंद है। इस कारण कस्बा सहित उपकेंद्र से जुड़े 21 गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही लगातार रिमझिम बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के चलते बिजली सप्लाई भी बाधित हो रही है।
कस्बे में पीने के पानी की भी किल्लत बढ़ती जा रही है। लोग पीने के पानी दूरदराज जाकर हैंडपंपों से लाकर पी रहे हैं। उपकेंद्र के एसएसओ रविंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि कस्बे में अलरा रोड पर 11 हजार वोल्टेज की लाइन की डिस्क पंचर होने से विद्युत आपूर्ति गुरुवार रात से बाधित है।
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े अन्य गांव के फीडर भी बारिश के चलते सुचारु रूप से नहीं चल रहे हैं। इसके चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। बताया कि सुबह से पंचर डिस्क को ठीक करने का काम जारी है, लेकिन बारिश में मरम्मत का काम बाधित हो रहा है। उम्मीद है कि शाम तक डिस्क को दुरुस्त कर कस्बा सहित अन्य गांवों की भी विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें