फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) । कोतवाली क्षेत्र निवासी इंटर के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। परिजन भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम छिरका निवासी जीतेंद्र यादव उर्फ जीतू 20 वर्ष पुत्र विजय बहादुर ने शनिवार को कमरे में सोया था। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो उसका शव धमनी में गमछा से फांसी पर लटका मिला। पिता की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़ा था और कस्बा के गांधी कॉलेज में इंटर का छात्र था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने पर ही आत्महत्या का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें