फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने आ रहे बाइक सवार छात्र लोडर से भिड़े, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। नरायनपुर गांव से सुबह कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार छात्र लोडर से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आने से एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव निवासी विजयपाल साहू का पुत्र विकास साहू (17), कमलेश कुशवाहा के पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू (18) के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक से कस्बे में सुबह करीब साढ़े आठ बजे केमिस्ट्री की कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। गल्ला मंडी के सामने तेज रफ्तार बाइक कोहरे के कारण मंडी के अंदर से निकले लोडर को नहीं देख सकी और टकरा गई। इस घटना में विकास साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कर भाग रहे लोडर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू को नाजुक हालत में सदर अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें