फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेढा में दंगल हुआ संपन्न इंगोहटा में हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम टेढा में स्व.बहादुर सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन हो गया। अंतिम दिन नामी पहलवानों के मध्य रोचक कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्वमंत्री कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सिंह ने किया। पंकज छतरपुर ने मोहित सुमेरपुर को पराजित किया। मनोज कुसमरा ने रोहित खरई को धूल चटाई। गोविंद खरौंज व मेघराज हमीरपुर, घनश्याम जालौन व देवराज बांदा, किशन औरैया व विनोद कबरई, सहदेव मूंगुस व नीरज झींझक, विवेक बांदा व सनी भुलसी, राजू मसगांव व जितेंद्र लखनऊ, सुमित लखनऊ व भरत जालौन, राजू बाबा गजनी व छोटू खपटिहा, मुकेश जालौन व रामदेव खरई के मध्य हुए रोमांचक मुकाबले बराबरी पर छूट गए।
टेढा में अंतिम दिन अल्फाज अलीगढ़ ने पवन टेढ़ा को हराया। रवि इटरा आश्रम ने लवकेश दिल्ली को पटखनी दी। जितेंद्र बदायूं को बबलू खपटिहा ने परास्त किया। इसके अलावा एक दर्जन कुश्तियां कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटीं। दंगल का शुभारंभ सहकारी समिति अध्यक्ष रामबिहारी कुशवाहा व निवर्तमान प्रधान नाथूराम यादव ने किया। आयोजक पूर्व प्रधान शिवमंगल सिंह, सौरभ सिंह, रामकिशोर सिंह, राजेंद्र यादव, गोपीश्याम द्विवेदी, सुरेश मिश्रा, श्रीकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें