कुरारा। पारा गांव में मौरंग भरे ट्रकों की आवाजाही से टूटे पुल का नवनिर्माण मौरंग व्यवसायियों ने करा दिया। रविवार को नवनिर्मित पुल का शुभारंभी पारा गांव निवासी सेवानिवृत्त आईएएस रामशरण श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने कहा मौरंग के ओवरलोड ट्रकों के निकलने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर मौरंग व्यवसायी भगवानराम सारस्वत ने पुल को नए सिरे से बनवाया, जो अब तैयार है। संवाद