फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
राठ के पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता मृतका का पति व परिजन - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। बहगांव निवासी महिला पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गय, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहगांव निवासी बृजेश कुमार ने बताया रविवार सुबह वह खेतों पर काम करने गया था।
विज्ञापन

पत्नी सुकरतन (32) घर के काम में व्यस्त थी। सफाई करते समय कमरे में पंखे को खिसकाया। तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसके पिता मोहनलाल की नजर पड़ने पर पंखा बंद कर उसे अलग किया।
पड़ोसियों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर आलोक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल केके पांडेय ने बताया महिला की मौत करंट से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिलस अपने पीछे दो पुत्रियां ममता (12), सावित्री (10) व पुत्र पीयूष (6) को छोड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें