कुरारा। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता राजाराम इंटर कालेज में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल व बीडीओ साधना दीक्षित ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ हुई। कबड्डी, गोला फेंक, कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, रश्मि द्वितीय, किरण तृतीय रही।
लंबी कूद में मीनाक्षी प्रथम, पारुल द्वितीय, काजल तृतीय और बालक वर्ग में नसीरुदीन प्रथम, विशाल द्वितीय, हरदेश तृतीय रहे। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वालीबाल एवं भारोत्तोलन की विधाएं हुईं। समापन प्रबंधक शिवनारायण द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नेहा सोनी, अध्यापक महेंद्र कुमार, अनूप कुमार, सुरेश सिंह बाबूजी, उमेश नारायण द्विवेदी, प्रेम कुमार सिंह, कालिका प्रसाद दीक्षित, केके द्विवेदी रहे। (संवाद)
तवा फेंक में नीलेश व गोला फेंक में राहुल अव्वल
सरीला। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता छिबौली गांव के छत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें वॉलीबाल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, तवा फेंक, गोला फेंक, कबड्डी का आयोजन हुआ। जिसमें तवा फेंक में नीलेश प्रथम, जितेंद्र द्वितीय, पुष्पेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में राहुल प्रथम, प्रदीप द्वितीय, धर्मपाल तृतीय एवं बालिकाओं में रिया प्रथम, शोभा द्वितीय, निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में खेड़ा गांव की टीम प्रथम, छिबौली गाँव की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का संचालन निर्दोष कुमार ने किया। (संवाद)