गहरौली। बिलगांव के महिषासुर स्टेडियम में किरण क्रिकेट टूर्नामेंट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ विधायक मनीषा अनुरागी ने फीता काटकर किया। जिसमें इलेवन स्टार टीम राठ व केसीसी टीम कुरारा के बीच मैच खेला गया। राठ की टीम ने कुरारा टीम को सात विकेट से हराकर जीत हासिल की।
गांव के स्टेडियम में चल रही किरण क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के प्रथम दिन इलेवन स्टार राठ की टीम व केसीसी कुरारा की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें कुरारा टीम ने पहले टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवरों में 69 रन बनाए।
जवाब में उतरी राठ की टीम ने 9 ओवर में 70 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। राठ टीम के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने 22 व रोहित ने 20 रनों बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। जबकि कुरारा टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, बृजेंद्र सिंह राजपूत, अमर सिंह बाबा, वीरेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।