फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ ने 63 रनों से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। गुदरिया बाबा सैरों का मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला राठ और तगारी के बीच खेला गया। राठ ने 63 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए राठ की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में उतरी तगारी की टीम केवल 102 रन ही बना सकी। राठ ने 63 रनों से मैच को जीत लिया। राठ की ओर से खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए रोहित अरोरा ने 18 गेंदों में छह छक्के लगाते हुए 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। वह मैन ऑफ द मैच भी रहे।
टूर्नामेंट के आयोजक रॉयल ग्रुप के सदस्य विशाल अकेला ने बताया कि कल टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। एक पहला राठ और घाटमपुर के बीच खेला जाएगा, तो दूसरा मुकाबला टोला और पुखरायां के बीच होगा। जो भी टीम मैच जीतेंगी, 20 तारीख को रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें