फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गैस सिलिंडर की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रसोई गैस की किल्लत व वितरण में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस की वितरण समस्या को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राठ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े लोगों के हित में काम कर रही है। आम जनता को आधार, बैंक और अब गैस सिलिंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। कहा कि सरकार की नीतियां लोगों पर जबरन थोपी जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए बोलीं कि जो पहले गैस के रेट बढ़ने पर चूड़ियां भेजती थीं, आज चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें