फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्हरिया बंधी में मिला काले हिरण का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के कम्हरिया के निकट जल संरक्षण की बंधी के अंदर वन विभाग के अधिकारी ने एक हिरण का कंकाल बरामद किया। इस कंकाल में सिर्फ पैरों व मुंह में कुछ खाल लगी है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुनेहटा जंगल में काले रंग के भी बड़ी संख्या में हिरण की प्रजातियां मौजूद हैं। शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों को कम्हरिया बंधी के अंदर खेतों में एक काले हिरण का कंकाल पड़ा होने की जानकारी हुई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इसका जंगली जानवरों ने शिकार किया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने बताया कि ऐसा लगा कि काला हिरण ही किसी जंगली जानवर का शिकार हुआ है। जिसका एक पैर काफी दूर पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, वह भूरे रंग का हिरण है। पैर में घाव के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद ही विस्तृत रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें