फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छह वाहन सीज, तीन का काटा चालान व एक से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीती रात टास्क फोर्स ने अभियान चला की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन


फोटो 08 एचएएमपी- 18 मौदहा के पास वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ व अन्य। स्रोत- विभाग।

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बीती रविवार रात ज्वाइंट टास्क फोर्स टीम ने अभियान चलाकर छह वाहनों को सीज किया है। वहीं, तीन वाहनों का चालान काटा है। साथ ही एक वाहन से जुर्माना वसूला है। विभागीय कार्रवाई से वाहन स्वामियों में खलीबली मची है।

बीती रात टास्क फोर्स में एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय व खनिज इंस्पेक्टर उमाकांत ने कानपुर सागर हाईवे स्थिति मौदहा के पास वाहनों की चेकिंग करते हुए बिना रॉयल्टी एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया। वहीं, पीटीओ चंदन पांडे व खनिज टीम ने कुछेछा चौकी के पास एक ओवरलोड वाहन के खिलाफ सीज की कार्रवाई करते हुए चौकी में खड़ा कराया। इसके अलावा चिकासी थानाक्षेत्र की ज्वाइंट टास्क फोर्स टीम ने तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज करके थाने में खड़ा कराया है। वहीं, परमिट फेल एक ट्रेलर को कुछेछा चौकी में सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ ने बताया कि इनके अलावा एक ओवरलोड ट्रक से जुर्माना जमा कराया गया है। साथ ही तीन ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया है। कहा कि विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी है। किसी भी हालत में ओवरलोड वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें