स्वच्छता कार्यक्रम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सुबह 11:00 बजे विद्यार्थियों को स्वच्छता बारे जागरूक किया जाएगा।
सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक तरोपका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक:
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में गीता भवन नादौन में होगी।
धार्मिक आयोजन:
हलाणा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन सुबह 9:00 बजे हवन में पर्णाहुति के साथ होगा। कथा व्यास विजय शास्त्री भागवत महापुराण का प्रसंग सुनायेंगे।
भंडारा
टाउन भराड़ी माता मंदिर में 12:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।