फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छह लोगोंं ने खाया जहर, एक श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में छह लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक श्रमिक की झांसी रेफर के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बिहार के जनपद दरभंगा निवासी बैजनाथ (23) कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव स्थित दालमील में काम करता है। रविवार की सुबह वह घर पर मोबाइल से परिजनों से बात कर रहा था। तभी कुछ देर बाद उसने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर साथी रामसजीवन उसे जिला अस्पताल लाया। रामसजीवन ने बताया कि कमरे में कोई विवाद नहीं हुआ। परिजनों से बातचीत के बाद उसने ऐसा क्यों किया, यह समझ नहीं आ रहा है। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उधर, हमीरपुर चुंगी निवासी शांति (16), बैहारी निवासी जिया (15), बम्हौरीकलां निवासी सुदामा (22), पतीबरा निवासी अंजना (27) व पठा निवासी आरती (25) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. वरुण ने बताया कि दो किशोरियों समेत पांच लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें