फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से शिमला जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान

Mon, 13 Apr 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बस अड्डा हमीरपुर से शिमला के लिए चलने वाली सुबह की बस सेवा बंद हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विशेष रूप से आईजीएमसी शिमला इलाज के लिए जाने वाले मरीज प्रभावित हो रहे हैं। यह बस सेवा सुबह करीब पांच बजे हमीरपुर से शिमला वाया बस्सी, भोरंज, घुमारवीं होकर जाती थी, और शिमला से रात को दो बजे हमीरपुर लौटती थी।
यह बस सेवा करीब एक महीने से बंद है और यात्रियों में विनोद कुमार, मनोज कुमार, राकेश, दीवान चंद आदि ने बताया कि यह बस सेवा काफी पुरानी और महत्वपूर्ण थी। बिना किसी सूचना के इसे बंद कर देना सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बस सुबह और शाम की सबसे प्रमुख बस सेवा थी, जिसे शिमला आईजीएमसी में इलाज के लिए जाने वाले अधिकतर मरीज उपयोग करते थे। अब इन मरीजों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से इस बस सेवा को दोबारा बहाल करने की मांग की है। इस पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि इस मामले को ध्यान में लिया गया है और यात्रियों की मांग पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें