फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोलर ने पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते एएसपी अनूप कुमार व पीछे खड़ा हत्यारोपी मनोज। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। अरतरा गांव में युवक की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। सिसोलर पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि आरोपी पिता को स्थानीय पुलिस ने अरतरा गांव के पास से पकड़ा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अरतरा में श्रीराम प्रजापति (30) की मोबाइल को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनोज वर्मा और उसके पिता वरदानी समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मृतक के बड़े भाई सीताराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की चार टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार की रात सिसोलर गांव के पास नहर पुलिया में बदमाशों क
ी हलचल होने की सूचना पर थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने घेराबंदी की। इस पर आरोपी मनोज ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मनोज वर्मा के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाल पीके पटेल ने हत्यारोपी बरदानी को बुधवार की रात अरतरा गांव के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस तीसरे अज्ञात हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। अपर एसपी अनूप कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीमों को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें