फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एसआईआर विशेष अभियानः फार्म भरकर बनाए गए मतदाता

Sat, 17 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 06- राठ में मतदाताओं के फार्म भरतीं विधायक मनीषा अनुरागी व चेयरमैन श्रीनिवास बु - फोटो : 1
विज्ञापन
राठ। भारतीय जनता पार्टी का शुक्रवार से एसआईआर विशेष अभियान शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने नए व छूटे हुए मतदाताओं का फार्म छह व सात भरवाए।
विज्ञापन

विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे युवा जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है उनका फार्म नंबर छह भराकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि शुक्रवार से तीन दिन तक विशेष अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाना व नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ना है। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष ने बूथ 264 में विधायक मनीषा अनुरागी, बूथ 263 में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, बूथ 256 में चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, बूथ 257 व 258 में मंडल संयोजक धर्मेंद्र साहू के साथ मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के फार्म छह व जिनका नाम सूचियों में नहीं उनके फार्म सात भरवाकर मतदाता बनाया गया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। प्रशांत बुधौलिया, प्रकाश तिवारी, अमरजीत अरोरा, नीरज द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें